मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के अंतिम मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. लेकिन इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर जिम्बाब्वे के गेंदबाजो की तेज तरार गेंदबाजी के आगे घुटनें टेक दिए है. तो चलिए दोस्तों जानते है रोहित की पारी के बारे में अच्छे से.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
रोहित का एक बार फिर सूपड़ा साफ़
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है. हिटमैन रोहित ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की सहायता से मात्र 15 रन ही बनाने में कामयाब रहे. जिम्बाब्वे के गेंदबाज मुज़राबनी की गेंद को रोहित शर्मा अच्छे से नही पढ़ पाए और वेलिंगटन मसकदज़ा को आसान सा कैच थमा बैठे.
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन
टी20 विश्व कप में एक बार फिर रोहित शर्मा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 5 मुकाबले खेलते हुए 17.80 की बहुत ही खराब औसत से मात्र 89 रन बनाने में कामयाब हुए है. जिसमे सिर्फ 1 अर्द्धशतक शामिल है.
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई रोहित शर्मा की जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पारी के बारे में यह खास जानकारी पसंद आई होगी. आपका रोहित की इस खराब पारी के बारे में क्या कहना है. आप भी कमेंट के जरिये अपनी राय जरुर दे.



