जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुछ टीम इससे बाहर हो गई तो कुछ अभी भी सघर्ष कर रही है.
लेकिन सुपर-6 के तीसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने 2 बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप की रेस से बाहर कर दिया है. आज यानी दो मुकाबले खेले जा रहे है.
एक तो नेपाल और यूएई के बीच 7वें स्थान के लिए सेमीफाइनल- 2 मुकाबला चल रहा है. दूसरा श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच मैच भी ही रोमांचक हो गया है. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच मैच में श्रीलंका ने भी टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था.
लंका के कप्तान का यह फैसला बहुत ही कारगर शाबित हुआ और जिम्बाब्वे की पूरी टीम 32.2 ओवर में 165 रनों पर ही ढेर हो गई. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 33.1 ओवर में ही इस लक्ष्य को आसानी के साथ हासिल कर लिया.
जिसमे सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका के बल्ले से निकले. पथुम निसांका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों में 14 चौकों की सहायता से 101 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे के मैच का हाल

जिम्बाब्वे की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. मात्र टीम के 2 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोना पड़ा. उसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया और श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाया.
जिसमे जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन शॉन विलियम्स 56 रन की पारी देखने को मिली. श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट महेश दीक्षाना ने 4 और दिलशान मदुशंका 3 विकेट अपने नाम किये.
आपको क्या लगता है दोस्तों क्या अभी जिम्बाब्वे की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर कर पाएगी. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे. अगर आपको जानकारी पसंद आई तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर करे.



