Sreesanth And Bageshwar Dham: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एस. श्रीसंत ने हाल ही में बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए पहुँचे और परिवार के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद भी लिया।
इसी बीच पत्रकार से बातचीत करते हुए श्रीसंत ने संजू सैमसन को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी। श्रीसंत ने कहा कि संजू को अपनी अप्रोच बदलने और विकेट के हिसाब से खेलने की ज़रूरत है।
श्रीसंत ने कहा कि गावस्कर, शास्त्री जैसे दिग्गजों को संजू पर पूरा भरोसा है, लेकिन संजू को अपना रवैया बदलना होगा। उन्होंने कहा कि संजू किसी भी पिच पर अपना नैचुरल गेम खेलना चाहते हैं।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
लेकिन उन्हें सलाह दी जाती है तो वो उसे मानते नहीं है। श्रीसंत ने सलाह दी कि संजू को धैर्य रखना चाहिए और हर गेंदबाज के ख़िलाफ शॉट खेलने की जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए।
श्रीसंत ने आगे कहा कि जब भी संजू का सिलेक्शन नहीं होता है तो उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर शोर मचा देते हैं। श्रीसंत ने कहा कि वे भी संजू का समर्थन करते हैं, लेकिन हर चीज़ सही नहीं हो सकती।
संजू को 10 साल से आईपीएल खेल रहे हैं और श्रीलंका, आयरलैंड के ख़िलाफ मौके भी मिले, उसके बावजूद वो कुछ खास नही कर पाए. लेकिन अब उन्हें अपने खेल में निरंतरता लानी होगी।
श्रीसंत ने अंत में संजू सैमसन को सलाह दी कि वक्त किसी का इंतज़ार नहीं करता, इसलिए उन्हें अपनी कमियों को जल्द से जल्द दूर करना होगा और टीम की ज़रूरत के हिसाब से अपना खेलने के तरीकें को बदलना होगा। यही एकमात्र रास्ता है जिससे संजू भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। श्रीसंत के इस विचार के बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय जरुर दे.



