Niroshan Dickwella Suspended On Doping Charges: श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को घोषणा की कि विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कथित घटना हाल ही में संपन्न हुई एलपीएल के दौरान घटित हुई, जहां डिकवेला ने गॉल मार्वल्स की कप्तानी की थी।
श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा बयान
श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, “निलंबन तत्काल प्रभावी है और अगली सूचना तक जारी रहेगा। यह जांच श्रीलंका डोपिंग रोधी एजेंसी (SLADA) द्वारा एलपीएल 2024 के दौरान की गई थी, जो खेल की अखंडता बनाए रखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट की सतत प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
बयान में आगे कहा गया, “खेल मंत्रालय के सहयोग से और विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (WADA) के दिशानिर्देशों के अनुसार की गई इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्रिकेट प्रतिबंधित पदार्थों के प्रभाव से मुक्त रहे।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
डिकवेला का क्रिकेट करियर
31 वर्षीय डिकवेला को इससे पहले भी श्रीलंका क्रिकेट द्वारा खराब अनुशासनात्मक रिकॉर्ड के लिए तलब किया जा चुका है। यह बाएं हाथ का विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीलंका के लिए आखिरी बार मार्च 2023 में खेला था।
डिकवेला तीनों प्रारूपों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अब तक 54 टेस्ट, 55 वनडे और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 2,757 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं।
वनडे में उनके नाम 1,604 रन हैं, जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में डिकवेला के नाम 480 रन और एक अर्धशतक दर्ज है।
श्रीलंका टीम के अलावा, डिकवेला विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग में भी हिस्सा लेते हैं। उनके इस निलंबन से श्रीलंका क्रिकेट टीम को झटका लगा है और आगामी मैचों के लिए उन्हें विकल्प तलाशने होंगे।



