इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच के बीच हेडिंग्ले में जारी एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है इस मैच में स्टीव स्मिथ बल्ले से कुछ खास नही कर पाए.
लेकिन उसके बावजूद स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. यह कारनामा स्मिथ ने फील्डिंग में करके दिखाया है. इस मैच में इंग्लैंड की पहली पारी में स्टीव स्मिथ 5 कैच पकड़ कर यह अनोखा कारनामा किया है.
आपको बता दूँ की स्टीव स्मिथ ने इससे पहले एक टेस्ट पारी में एक बार ही 5 कैच पकड़ने का कारनामा किया था. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बार 5 कैच पकड़ने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है.
इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में दो बार 5 कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वैसे इससे पहले भी 13 खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 5 कैच पकड़ चुके हैं, मगर किसी भी खिलाड़ी ने यह कारनामा दो बार नहीं किया था.
सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 5 कैच पकड़ने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया के विक रिचर्डसन ने साल 1936 में अपने नाम किया था.
इसके बाद एक के बाद एक 13 खिलाड़ियों ने इस सूची में अपना नाम दर्ज करवा दिया. तो चलिए अच्छे से जानते है टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची
- विक रिचर्डसन (AUS) बनाम SA 1936
- यजुरविन्द्र सिंह (IND) बनाम ENG 1977
- मोहम्मद अज़हरुद्दीन (IND) बनाम PAK 1989
- कृष्णम्माचारी श्रीकांत (IND) बनाम AUS 1992
- स्टीफन फ्लेमिंग (NZ) बनाम ZIM 1997
- ग्रीम स्मिथ (SA) बनाम AUS 2012
- डैरेन सैमी (WI) बनाम IND 2013
- डैरेन ब्रावो (WI) बनाम BAN 2014
- अजिंक्य रहाणे (IND) बनाम SL 2015
- जर्मेन ब्लैकवुड (WI) बनाम SL 2015
- स्टीव स्मिथ (AUS) बनाम SA 2018
- बेन स्टोक्स (ENG) बनाम SA 2020
- लाहिरु थिरिमाने (SL) बनाम ENG 2021
- स्टीव स्मिथ (AUS) बनाम ENG 2023
उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह खास जानकारी पसंद आई होगी. आपके हिसाब से आगे कौन सा भारतीय खिलाड़ी ऐसा कारनामा करने में कामयाब हो पाएगा. इसके बारे में आपका क्या कहना है अप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे.



