भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरिज का दूसरा टेस्ट मुकाबला ढाका खेले जा रहा है. इस मैच में पहले टेस्ट के सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप यादव को ड्राप किया गया है. इसके स्थान पर 12 साल बाद टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है.
आपको बता दूँ की कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट मैच में बल्ले से 40 रन बनाए और ही 8 विकेट भी अपने नाम कियें थे. लेकिन उसके बाद भी दूसरे टेस्ट मुकाबले में लोकेश राहुल ने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका नही दिया. इसको जानकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा ब्यान दिया है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 से बाहर करने के बाद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा ब्यान देते हुए कहा की यह मामला बहुत ही हैरान करने वाला है. मेरे समझ से ये मामला परे है क्योकि आप मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को कैसे ड्रॉप कर सकते है. इस मामले को लेकर गावस्कर ने बहुत ज्यादा नाराजगी जाहिर की है.
सुनील गावस्कर ने आगे बयान देते हुए कहा की मैं इस मामले को नार्मल शब्दों का प्रयोग कर रहा हूँ. जिस प्रकार से कप्तान और कोच द्वारा लिए गए फैसले को देखते हुए कड़े शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है. क्योकि आपने 40 रन और 20 ओवर में 8 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया. इसलिए मैं इस गलत फैसले से बहुत ज्यादा नाराज हूँ.
तो दोस्तों आपको भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर के इस बयान के बारे में क्या कहना है. इस खास मामले को लेकर आपके क्या विचार है हमारे साथ जरुर सांझा करे.



