भारतीय टीम को मिडिल में मजबूती देना वाला और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने वाले मिस्टर 360 डिग्री यानी सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था. इस तूफानी बल्लेबाजी के चलते इस खिलाड़ी ने टी20 रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल किया है.
लेकिन क्या आप जानते है की सूर्य ने साल 2022 में किन-किन वर्ल्ड रिकॉर्ड को चकनाचूर किया था. अगर आपको सीके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नही है तो आज हम आपको इस लेख में सूर्यकुमार यादव द्वारा साल 2022 अपने नाम दर्ज किये खास रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
साल 2022 में सूर्या के बल्ले से निकले 2 शतक
टी20 क्रिकेट में बहुत से दिग्गज खिलाड़ी आये और चले भी गए. लेकिन कई खिलाड़ी इस छोटे फोर्मेट में शतक नही लगा पाए. वैसे कहा जाता है की टी20 में तूफानी बल्लेबाजी की जरूरत होती है. तभी जाकर आप इस फोर्मेट में शतक लगाने में कामयाब हो सकते है. लेकिन सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए साल 2022 में 2 शतक ठोक डाले. आपको बता दूँ की टी20 में साल 2022 में यह कारनामा करने वाला पहला खिलाड़ी है.
टी20 में साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
सूर्या का बल्ला साल 2022 मे हर टीम के खिलाफ गरजा है. जिसके चलते इस खिलाड़ी ने टी20 में साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 मैचों की 31 पारियों में 1164 रन अपने नाम दर्ज किया था.
सबसे ज्यादा अर्द्धशतक का रिकॉर्ड
जब एक बार यह खिलाड़ी अपने रंग में आ जाता है तो बड़े से बड़े गेंदबाज के पसीने छुटा देता है. ऐसा ही देखने को मिला साल 2022 में. सूर्य ने साल 2022 में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है. SKY ने इस साल 12 अर्द्धशतक लगाने का कारनामा किया था.
सबसे ज्यादा गगनचुंबी छक्के लगाने का रिकॉर्ड
टी20 में चौके-छक्के ना देखने को मिले तो खेल देखने का मजा नही आता है. लेकिन सूर्या ने अपने क्रिकेट फैंस को बिलकुल भी निराश नही किया था. साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने मैदान के चारों और हर टीम के खिलाफ लम्बें-लम्बें गगनचुंबी छक्के लगाए. इसी के साथ ही सूर्य ने साल 2022 सबसे ज्यादा 68 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था.
आशा करता हूँ दोस्तों आपको हमारे द्बारा दी गई सूर्यकुमार यादव के द्वारा साल 2022 में बनाए गए कुच्ज खास रिकॉर्ड के बारे में यह खास जानकारी पसंद आई होगी. अगर आप भी सूर्या के फैंस है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे.



