Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी CWC के फाइनल के बाद अलग-अलग स्थान पर अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर चल रहे है. ये सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरिज में वापसी करने वाले है.
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरिज खेलनी है. आपको बता दूँ की भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट और वनडे के लिए टीम इंडिया के सदस्य को ऐलान कर दिया है. वही टी20 टीम का ऐलान होना बाकी है.
भारतीय टीम के टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वनडे टीम का हिस्सा हैं और कयाश लगाई जा रही है की चयनकर्ता टी20 टीम में भी इस खिलाड़ी को मौका जरुर देगे.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
सूर्या के पास नंबर 1 बनने का मौका
सूर्यकुमार यादव का टी20 में बल्ला खूब आग उगलता है. लेकिन वनडे में यह खिलाड़ी कुछ खास नही कर पाया है. इसलिए सूर्या को वनडे में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है.
अगर नजर डालें टी20 में इस खिलाड़ी के प्रदर्शन के उपर तो सूर्यकुमार ने 2023 में 6 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 152.57 के स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं. जिसमे 1 शतक और 1 अर्द्धशतक शामिल है. टी20 में सूर्यकुमार यादव 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची के छठे स्थान पर मौजूद है.
अगर सूर्या को टी20 में नंबर-1 की कुर्सी हासिल करने है तो विडिज के खिलाफ 85 रन बनाने होगे. अभी फिलहाल नंबर-1 की कुर्सी न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्क चैपमैन के नाम है. जिन्होंने इस साल 11 टी20 मैचों में 148.94 की स्ट्राइक रेट से 353 रन अपने नाम दर्ज कियें है.
इसलिए सूर्या के पास फिर से नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका है. आपको क्या लगता है दोस्तों सूर्यकुमार यादव साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर कब्जा कर पाएगे. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेंट में जरुर दे.



