ZIM vs IND Match: भारतीय टीम आज मेलबर्न क्रिकेट मैदान में ग्रुप-2 में सुपर-12 का जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेल रही है. वैसे भारत सेमीफाइनल के लिए पहले ही प्रेवश कर चूका है. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
एक समय ऐसा लग रहा था की भारतीय टीम लगभग 130 रन तक ही पहुँच पाएगी. लेकिन जिस प्रकार से लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव ने पारी खेली वह काबिले तारीफ है. तो चलिए दोस्तों नजर डालते है सूर्या की उस तूफानी पारी के उपर.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्या का प्रदर्शन
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से देखने को मिले. सूर्या ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 6 चौकों की सहायता से 61 रन की बहुत ही लाजबाव पारी खेली. जिसके चलते भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे.
टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक 5 मुकाबले खेलते हुए 225 रन अपने नाम दर्ज कर चुके है. इन पारी के दौरान सूर्या के बल्ले से 25 चौके और 8 छक्के निकले है. इसके साथ ही सूर्या टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 3 अर्द्धशतक भी अपने नाम कर चुके है. तो दोस्तों आपको सूर्यकुमार यादव की या अर्द्धशतकीय पारी कैसी लगी हमे कमेंट में जरुर बताए.



