Hardik Pandya Latest News: क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच में चोटिल हुए हार्दिक पांड्या लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।
चोट का असर
हार्दिक को बाएँ घुटने में चोट लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कम से कम 2 महीने आराम की ज़रूरत है। अगर सर्जरी करानी पड़ती है, तो 5-6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर
हार्दिक पहले ही ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होने वाली टी20 सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं। अब तो पूरे साउथ अफ्रीका दौरे से भी बाहर हो सकते हैं। यह टीम इंडिया की कमान संभालने वाले कप्तान के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा करेगी।
इनको मिल सकता है कप्तानी करने का मौका
इस मौके पर अन्य खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ीयों को कप्तानी में अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा मौका होगा. आपके हिसाब से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरिज में किस खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहिए.



