IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचो की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार 1 अगस्त को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने इस सीरिज में 1-1 मैच जीतकर सीरिज में बराबरी कर ली है.
इसी को देखते हुए अब अंतिम मुकाबला कांटे का रहने वाला है. ऐसे में देखना यह होगा की कौन सी टीम वनडे सीरिज को अपने नाम करने में कामयाब हो पाती है. तो चलिए अच्छे से जानते है तीसरे वनडे में भारती यतीम की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
रोहित और कोहली की वापसी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दूसरे वनडे मुकाबले की प्लेइंग-11 का हिस्सा नही थे. जिसका खामिआजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा.
लेकिन अब भारतीय टीम नही चाहेगी की तीसरे वनडे में भी उनके साथ ऐसा होगा. ऐसे में रोहित और कोहली का तीसरे वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में शामिल होना तय माना जा रहा है.
तीसरे वनडे में इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी
रोहित और विराट को दूसरे वनडे में आराम देने के बाद संजू सैमसन और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था. लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी कुछ खास नही कर पाए.
सैमसन ने दूसरे वनडे मुकाबले में 9 रन की पारी खेली. वही अक्षर पटेल मात्र 1 रन ही बना पाए. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इन दोनों खिलाड़ियों को तीसरे वनडे मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखा सकते है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और उमरान मलिक.



