भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भी हार झेलनी पड़ी. इसी के साथ ही वेस्टइंडीज 5 मैचों की टी20 में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था.
लेकिन विडिज टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे यह स्कोर बहुत छोटा रह गया. इस मुकाबले को वेस्टइंडीज की टीम ने 2 विकेट और 7 गेंदें रहते जीत लिया.
एक समय ऐसा लग रहा था की कैरेबियाई टीम इस मैच को आसानी के साथ जीत लेगी. लेकिन युजवेंद्र चहल के एक जादुई ओवर ने टीम इंडिया की मैच में वापसी करवा दी.
मगर हार्दिक पांड्या की एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ गई. जिसके चलते उनकी यह गलती भारत की हार की सबसे वजह भी बनी. तो चलिए इसके बारे में अच्छे से जानते है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
हार्दिक की एक गलती बनी हार का कारण
जब आपका अहम गेंदबाज मैच में जान डाल सकता है तो वो मैच भी जीता सकता है. लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने उस खिलाड़ी पर विश्वास नही किया और मैच हार बैठें. जी हाँ हम बात कर रहे है स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की जिन्होंने 16वें ओवर में हेटमायर और होल्डर का महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई थी.
लेकिन उसके बावजूद इस गेंदबाज को 18वां ओवर नही दिया गया. जिसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा. अगर चहल को उस समय ओवर दिया होता तो दूसरे टी20 मैच का परिणाम कुछ और होता. इसके बारे में आपका क्या कहना है आप भी अपनी राय कमेन्ट में जरुर दे.



