भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा लगातार नए-नए मुकाम हासिल कर रहे हैं, और अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
क्या आप जानते हैं भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में “Player of the Match” अवॉर्ड की लिस्ट में जडेजा अब दूसरे नंबर पर पहुँच गए हैं.
उनसे आगे सिर्फ एक ही नाम है — महान सचिन तेंदुलकर.
सोचिए ज़रा, एक बल्लेबाज़ जो पहले से ही क्रिकेट के भगवान कहलाते हैं, और अब उनके ठीक पीछे है टीम इंडिया का ये शेर, सर जडेजा.
गेंद से विकेट, बल्ले से रन और फील्डिंग में गज़ब की फुर्ती. जडेजा हर विभाग में टीम के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित होते हैं. उनकी ये कंसिस्टेंसी और इम्पैक्ट उन्हें बनाती है एक Once in a Generation Cricketer.
कहा जा सकता है कि जडेजा सिर्फ मैच नहीं जीताते, वो अपने प्रदर्शन से क्रिकेट को और खूबसूरत बना देते हैं.
टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा Player of the Match जीतने वाले टॉप 3 बल्लेबाज.
- Sachin Tendulkar – 14
- Ravindra Jadeja – 11
- Rahul Dravid – 11
आपको क्या लगता है भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar को पीछे छोड़ने में कामयाब हो पाएगे. इसके बारे में आपका क्या कहना है.



