भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 29 जुलाई को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दूसरे वनडे मुकाबले में शामिल नहीं हुए. जिसके चलते भारतीय टीम का कप्तान हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बनाया गया.
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन पर ही ढेर हो गई. जब टीम इंडिया ने पारी की शुरुआत की थी उस समय गिल और किशन के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई थी.
उसे देखते हुए लग रहा था भारत इस मैच में कैरिबाई टीम को बहुत बड़ा स्कोर देने वाला है. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 36.4 ओवर में इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया.
इस हार के बाद भी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक बड़ा मुकाम हासिल करने में सफल रहे. तो चलिए इसके बारे में अच्छे से जानते है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
गिल ने बाबर आजम को पछाड़ा
वैसे गिल ने को दूसरे वनडे मुकाबले में शुरुआत तो अच्छी मिली थी. लेकिन इस शुरुआत को एक बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नही हो पाए. शुभमन गिल ने दूसरे वनडे मुकाबले में 39 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की पारी खली.
इस पारी के दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बाबर के नाम वनडे में 26 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था. लेकिन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे गिल का 26वां वनडे मुकाबला था.
जिसमे गिल ने 34 रन की पारी खेलते ही 26 वनडे पारियों में 1352 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के नाम था. जिन्होंने 26 एकदिवसीय पारियों में 1322 रन बनाने का कारनामा किया था.
26 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
- शुभमन गिल – 1352 रन
- बाबर आजम – 1322 रन
- जोनाथन ट्रॉट – 1303 रन
- फखर जमान – 1275 रन
- रासी वान डेर डुसेन – 1267 रन



