Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: विश्व कप 2023 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने एक शानदार जीत हासिल की. इस जीत में हमारे स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भले ही बल्ले से कोई योगदान नहीं दिया.
लेकिन फिर भी उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. तो चलिए अच्छे से जानते है आखिर किंग कोहली ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है.
विराट ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्डस की बराबरी
इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच जिताने वाले खिलाड़ी के रूप में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. विराट ने अब तक 307 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत को जीत दिलाई है, जो सचिन के रिकॉर्ड के बराबर है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
अगले तीन मैचों में विराट के पास आगे निकलने का मौका
अब अगले तीन ग्रुप चरण के मैचों में अगर टीम इंडिया को एक भी मैच में जीतने में कामयाब हो जाती है, तो विराट इस मामले में सचिन से आगे निकल जाएंगे. यह वाकई ही कोहली के लिए एक शानदार उपलब्धि होगी.
रोहित शर्मा भी करीब पहुंचे रिकॉर्ड के
विराट और सचिन के बाद इस सूची में वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं. रोहित ने अब तक 288 मैच जिताए हैं और वे भी जल्द ही 300 मैच जीतने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएगे.
भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच जीताने वाले खिलाड़ियों की सूची
- सचिन तेंदुलकर- 307
- विराट कोहली- 307
- एमएस धोनी- 295
- रोहित शर्मा- 288
- युवराज सिंह- 227
- राहुल द्रविड़- 216
टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत
इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सिर्फ 129 रन पर समेट दिया. बुमराह, शमी और कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की.
यह टीम इंडिया की बेहतरीन जीत रही, जिससे उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं. उम्मीद करते है की भारतीय टीम आगे के मैचों में भी ऐसे ही प्रदर्शन करती रहेगी और विश्व कप जीतने का सपना साकार करेगी.



