Vitality Blast T20: अभी एशिया कप शुरू भी नही हुआ और पाकिस्तान के गेंदबाज ने कहर बरपाना शुरू भी कर दिया है. पाकिस्तान टीम के घातक गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शुक्रवार को टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए एक ही ओवर में 4 विकेट लेकर मैदान सनसनी मचा दी है और इतिहास के पन्नों में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा दिया है. शाहीन ने पहले ही ओवर में ये कारनामा किया उसके बावजूद टीम को हार का मुंह देखना पड़ा.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
शाहीन अफरीदी ने टी20 ब्लास्ट में रचा इतिहास
Shaheen Shah Afridi took 4 wickets in the first over of the innings.
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 30, 2023
History in T20 Blast. pic.twitter.com/CtWmvUFaKn
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने का पहला ओवर के उपर नजर डालते हुए आपको बता दूँ वारविकशायर के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स डेविस को पारी की पहली गेंद पर गोल्डन डक पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था.
इसके बाद डेविस विकेटों के सामने फंस गए और अम्पायर द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया. दूसरी गेंद पर अफरीदी ने क्रिस बेंजामिन को आउट कर दिया. डेविस की तरह बेंजामिन भी खाता नही खोल पाए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए.
लेकिन इतनी अच्छी गेंदबाजी करने के बाद भी शाहीन अफरीदी हैट्रिक विकेट अपने नाम करने असफल रहे. लेकिन लास्ट की दो गेंदों पर डैन मूसली और एड बर्नार्ड को अपना शिकार बनाया.
इसी के साथ ही टी20 ब्लास्ट में शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में 6 गेंदों में 4 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर सी तौड़ कर रख दी.



