भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे सीरिज तो बड़ी ही आसानी के साथ अपने नाम कर ली. लेकिन अब टी20 सीरिज में हार्दिक पंड्या एंड कंपनी के कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजों ने पसीने छुटा रखे है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरिज के दो मुकाबले खेले जा चुके है. इन दोनों ही मुकाबलों में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत दर्ज की है.
इसी के साथ ही कैरेबियाई टीम 5 मैचों की टी20 सीरिज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था.
लेकिन विडिज टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे कम पड़ गया. इसी के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच को 2 विकेट और 7 गेंदें रहते हुए जीत लिया.
इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम टी20 में भारत के खिलाफ लगातार 2 टी20 मैच नही जीत पाई है. इससे पहले, कभी ऐसा नहीं हुआ था. लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
- इयान बॉथम ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक.
- Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने घोषित किया मैच अधिकारियों का पैनल.
- IPL 2026 Orange Cap में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, सबसे ज्यादा रन बनाकर बने सीजन के नए सुपरस्टार.
- 36 की उम्र में भी IPL 2026 पर छाए भुवनेश्वर कुमार, Purple Cap जीतकर रचा इतिहास.
- ध्रुव जुरेल ने खोला वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज, कहा – वह सिर्फ गेंद को देखते हैं
अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी20 सीरिज
वैसे आकड़ो पर नजर डाले तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम काफी आगे है. इन दोनी के बीच हुई पिछली 5 टी20 सीरीज टीम इंडिय़ा ने अपने नाम की है. आपको बता दूँ की वेस्टइंडीज ने 2016 और 2017 में अपने घर में ही भारत को टी20 सीरीज धुल चटाई थी. लेकिन जो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार 2 जीते. ऐसा वेस्टइंडीज ने लगातार दो मैच में भारत को नहीं हराया था.
इसके बाद 2017 में वेस्टइंडीज दौरे पर भारत टी20 सीरीज 1-0 से हारी थी. इसके अलावा एक साल पहले भी 2 टी20 की सीरीज वेस्टइंडीज ने 1-0 से जीती थी. उस सीरिज में एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा.
आकड़ो के हिसाब से देखा जाए तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम को वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरिज में लगातार दो मैच हराने में कामयाब हुई है.



