Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.

Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.

क्रिकेट में असली पहचान सिर्फ टैलेंट से नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में वापसी करने से बनती है और Sanju Samson ने यही करके दिखाया है. एक समय ऐसा था जब उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और उनके करियर पर सवाल उठने लगे.

ये भी पढ़ें – संजू सैमसन की शानदार पारी पर सुरेश रैना का बड़ा बयान.

ये भी पढ़ें –संजू सैमसन एक ही आईपीएल सीज़न में कई शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर

ये भी पढ़ें – आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक शतक.

लेकिन यहीं से शुरू हुई एक असली चैंपियन की कहानी.

Sanju Samson Journey – संजू को जब 2026 के ICC Men’s T20 World Cup में रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिला, तो उन्होंने उस मौके को दोनों हाथों से पकड़ा. क्वार्टर फाइनल में 97* रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए. इसके बाद सेमीफाइनल में 89 रन और फिर फाइनल में भी 89 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ दी.

संजू सैमसन टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने और उन्हें “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” (POTT) का अवॉर्ड भी मिला. यह सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि उस संघर्ष और मेहनत की कहानी है जो उन्होंने हर आलोचना के बाद मिली.

इतना ही नहीं, IPL में भी उनका बल्ला जमकर बोला. इस सीज़न में उन्होंने 2 शानदार शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि उनका फॉर्म कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि लगातार मेहनत का नतीजा है.

संजू का यह कमबैक हर उस खिलाड़ी और इंसान के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल दौर से गुजर रहा है. उन्होंने दिखाया कि अगर आप खुद पर भरोसा रखते हैं, तो हर गिरावट के बाद एक नई ऊंचाई आपका इंतजार करती है.

सच में, यह क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन कमबैक में से एक है.

Share kare!
Parhlad Suthar
Parhlad Suthar

I am Founder of Trueguess.com. I am Capable to run Online Business and Now running Trueguess.com as Senior Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *