संजू सैमसन की शानदार पारी पर सुरेश रैना का बड़ा बयान.
Suresh Raina ने Sanju Samson की वानखेड़े में खेली गई शानदार पारी की जमकर तारीफ की है। रैना के अनुसार, संजू की बल्लेबाज़ी सिर्फ आक्रामक नहीं थी, बल्कि उसमें समझदारी और धैर्य का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला.
रैना ने कहा कि Sanju Samson ने अपनी पारी की शुरुआत काफी समझदारी से की. उन्होंने शुरुआती ओवरों में समय लिया, सीधी बैट से खेला और अच्छे गेंदों का सम्मान किया. खासकर जब सामने Jasprit Bumrah जैसे खतरनाक गेंदबाज़ हों, तब इस तरह का संयम दिखाना आसान नहीं होता.
ये भी पढ़ें : – आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक शतक.
संजू की पारी की सबसे बड़ी खासियत यही रही कि उन्होंने परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाला. जहां जरूरत थी वहां डिफेंस किया और जैसे ही मौका मिला, अपने स्ट्रोक्स खोल दिए. उनकी टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन इतना शानदार था कि गेंदबाज़ों के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे.
वानखेड़े जैसे हाई-स्कोरिंग मैदान पर अक्सर बल्लेबाज़ शुरुआत से ही आक्रामक हो जाते हैं, लेकिन संजू ने अलग रास्ता चुना. उन्होंने पहले खुद को सेट किया और फिर बड़े शॉट्स खेलने शुरू किए. यही वजह रही कि उनकी पारी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई.
ये भी पढ़ें : – संजू सैमसन एक ही आईपीएल सीज़न में कई शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर
रैना का मानना है कि इस तरह की पारियां एक खिलाड़ी की मैच अवेयरनेस को दिखाती हैं. “Sanju Samson“ ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ टैलेंटेड बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि एक मैच विनर भी हैं जो बड़े मौकों पर टीम को संभाल सकते हैं.
अगर संजू इसी तरह की समझदारी और फॉर्म बनाए रखते हैं, तो वह आने वाले समय में IPL के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं.



