भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार Virat Kohli को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है. DDCA (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ) के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने कोहली के आलोचकों को सीधा जवाब दे दिया है.
श्याम शर्मा ने कहा कि अपने 40 साल के क्रिकेट अनुभव में उन्होंने कभी भी किसी मैच के टिकटों को लेकर इतना ज्यादा दबाव नहीं देखा, जितना RCB vs DC मुकाबले के दौरान देखने को मिला। यह बयान साफ दर्शाता है कि Virat Kohli की लोकप्रियता आज भी अपने चरम पर है.
ये भी पढ़े: – Sanju Samson Journey – संघर्ष से सुपरस्टार तक का सफर.
जहां एक तरफ कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि कोहली का करियर अब खत्म होने की ओर है, वहीं DDCA डायरेक्टर ने इस बात को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने साफ कहा कि Virat Kohli अभी कम से कम 5 साल और क्रिकेट खेलेंगे और उनका प्रभाव कम होने वाला नहीं है.
कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी उतने ही बड़े स्टार हैं. टिकटों की भारी मांग इस बात का सबूत है कि फैंस आज भी उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। RCB के हर मैच में कोहली सबसे बड़ा आकर्षण बने रहते हैं.
ये भी पढ़े: – संजू सैमसन की शानदार पारी पर सुरेश रैना का बड़ा बयान.
इसके अलावा, श्याम शर्मा ने कोहली को “Bindass” खिलाड़ी बताया, जो बिना किसी दबाव के अपने खेल को एन्जॉय करते हैं। यही वजह है कि उनका आत्मविश्वास और फैन फॉलोइंग लगातार बनी हुई है.
स्पष्ट है कि विराट कोहली का स्टारडम अभी खत्म नहीं हुआ है. बल्कि समय के साथ और भी मजबूत होता जा रहा है.



